राष्ट्रीय स्तर का वित्तीय साक्षरता क्विज- 2025
(कक्षा 6 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए)
क्विज प्रतियोगिता के बारे में
राष्ट्रीय स्तर की वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता देश भर के स्कूली विद्यार्थियों के बीच वित्तीय साक्षरता का आकलन और वित्तीय साक्षरता बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र (एनसीएफई) द्वारा वित्तीय क्षेत्र के विनियामकों आरबीआई, सेबी, आईआरडीएआई और पीएफआरडीए के साथ समन्वय में आयोजित एक प्रॉक्टर्ड क्विज़ (निरीक्षक की देखरेख में आयोजित प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता है। क्विज़ के लिए पंजीकरण 1 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होकर 30 जून 2025 को सायं 5:00 बजे तक खुले रहेंगे। प्रतिभागी 14 जून 2025 को रात्रि 12:01 बजे से 30 जून 2025 को रात्रि 11:59 बजे तक प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली छात्रों को बुनियादी वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करना और “वित्तीय रूप से जागरूक और सशक्त भारत” की दृष्टि से उनके बीच वित्तीय शिक्षा को बढ़ावा देना है।
पंजीकरण अभी खुला है।!!
पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें
कोई भागीदारी शुल्क नहीं. यह सभी के लिए निःशुल्क है
श्रेणी
• प्रतियोगिता प्रतिभागियों की वर्तमान कक्षा के आधार पर तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी।
• कनिष्ठ (जूनियर ) – कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए
• मध्य (मिड ) – कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए
• वरिष्ठ (सीनियर) – कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए
प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि वे कक्षा / श्रेणी का चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि एक बार चयन हो जाने के बाद इसे परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा ।
क्विज़ पूर्ण होने के बाद सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र (ई-भागीदारी प्रमाणपत्र) प्रदान किया जाएगा
योग्यता
भारत में किसी भी विद्यालय/जूनियर कॉलेज में वर्तमान में कक्षा 6वीं से 12वीं तक नामांकित सभी छात्र तथा भारतीय नागरिक है।
प्रारूप
• प्रश्नोत्तरी की अधिकतम अवधि 30 मिनट होगी ।
• प्रश्नों की संख्या 30 होगी।
• प्रतियोगिता में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न द्विभाषी (हिंदी एवं अंग्रेजी) होंगे।
• सभी प्रश्न बहु-विकल्पीय / वस्तु-निष्ठ प्रकार के होंगे।
• किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर, नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
• कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित ऑनलाइन प्रॉक्टर क्विज प्रतियोगिता होगी।
• प्रश्नों में किसी भी अस्पष्टता की स्थिति में, अंग्रेजी संस्करण मान्य होगा।
पंजीकरण शुल्क
यह क्विज प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है।
पंजीकरण प्रक्रिया
• https://reg.hostexam.net/?data=U2FsdGVkX19iSIosUZGRWsEiOT5DHxD7Nm4BoUiS3GuyUN33gzxCbW8L9VCmC%2FFJ पर जाएं।
• पंजीकरण प्रक्रिया 1 जून 2025, प्रातः 11:00 बजे से आरंभ होकर 30 जून 2025, सायं 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
• पंजीकरण फॉर्म में अनुरोधित सभी विवरण सही ढंग से भरें।
• वैध ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर प्रदान करें। पुरस्कार और प्रमाण पत्र सम्बंधित सूचना पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।
• अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को दोबारा जांच लेंवे।
• सफल पंजीकरण के पश्चात, प्रतिभागी भारतीय मानक समयानुसार 14 जून 2025 को रात्रि 12:01 बजे से 30 जून 2025 को रात्रि 11:59 बजे तक क्विज़ में भाग ले सकते हैं। अगर आपको कोई सवाल हो, तो कृपया हमें 022-68265101 पर कॉल करें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
विवरण | प्रारंभ दिनांक और समय | समाप्ति दिनांक और समय |
पंजीकरण | 01 जून 2025, सुबह 11:00 बजे | 30 जून 2025, शाम 5:00 बजे |
क्विज़ प्रतियोगिता | 14 जून 2025, रात्रि 12:01 बजे | 30 जून 2025, रात्रि 11:59 बजे |
प्रतिभागियों को निम्नलिखित अनुसार नकद पुरस्कार/वाउचर प्रदान किए जाएंगे:
Junior | Mid | Senior | ||||
राष्ट्रीय स्तर | प्रथम विजेता | 9000 | प्रथम विजेता | 9000 | प्रथम विजेता | 9000 |
द्वितीय विजेता | 8000 | द्वितीय विजेता | 8000 | द्वितीय विजेता | 8000 | |
तृतीय विजेता | 6000 | तृतीय विजेता | 6000 | तृतीय विजेता | 6000 | |
उत्तर क्षेत्र | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 |
द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | |
तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | |
मध्य क्षेत्र | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 |
द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | |
तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | |
पूर्वी क्षेत्र | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 |
द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | |
तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | |
उत्तर-पूर्व क्षेत्र | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 |
द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | |
तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | |
पश्चिमी क्षेत्र | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 |
द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | |
तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | |
दक्षिणी क्षेत्र | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 | प्रथम विजेता | 5000 |
द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | द्वितीय विजेता | 4000 | |
तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 | तृतीय विजेता | 3000 |
कोई भी प्रतिभागी एक से अधिक क्षेत्र (Zone) में विजेता घोषित नहीं किया जाएगा।
- उत्तर क्षेत्र (North Zone):
दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र), चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान - मध्य क्षेत्र (Central Zone):
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड - पूर्वी क्षेत्र (East Zone):
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल - उत्तर–पूर्वी क्षेत्र (North East Zone):
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, त्रिपुरा - पश्चिमी क्षेत्र (West Zone):
गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव - दक्षिणी क्षेत्र (South Zone):
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, लक्षद्वीप, पुदुचेरी
परिणाम घोषित करने के मापदंड निम्नलिखित होंगे:
- छात्रों की रैंकिंग उनके द्वारा प्राप्त किए गए अधिकतम अंकों के आधार पर की जाएगी।
- यदि दो या अधिक छात्रों के अंक समान होते हैं, तो क्विज़ को सबसे कम समय (सेकंड में) में पूरा करने वाले छात्र को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि समान परिणाम फिर भी बनी रहती है, तो क्विज़ को पहले प्रयास करने वाले छात्र (दिनांक और समय के आधार पर) को प्राथमिकता दी जाएगी।
कृपया ध्यान दिजिये:
- जिन छात्रों ने कम से कम कक्षा 6 या समकक्ष पूरा कर लिया है और/या वर्तमान में किसी स्कूल/जूनियर कॉलेज (कक्षा 6 से कक्षा 12) में नामांकित हैं, वे आवेदन करने के पात्र होंगे।
- प्रति व्यक्ति केवल एक प्रवेश की अनुमति है। एक ही प्रतिभागी द्वारा एक से अधिक बार प्रविष्टियाँ करने पर स्वत: रद्द हो जाएगी।
- एनसीएफई प्रतिभागियों की वास्तविकता को सत्यापित करने के लिए आवश्यक जांच करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। अपूर्ण आवेदनों के परिणामस्वरूप अयोग्यता होगी।
- प्रश्नोत्तरी केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
- एनसीएफई वित्तीय साक्षरता और जागरूकता से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
- एनसीएफई का निर्णय अंतिम और सभी प्रतिभागियों पर बाध्यकारी होगा।
- प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का तात्पर्य यह है कि प्रतिभागी इन नियमों की सत्यनिष्ठा को स्वीकार करते हैं। नियमों का अनुपालन न करने पर प्रश्नोत्तरी में भाग लेने और पुरस्कार के लिए उम्मीदवारी स्वत: अयोग्य (रद्द )हो जाएगी।
1) प्रतियोगिता का नाम क्या है?
उत्तर: – प्रतियोगिता का नाम “ राष्ट्रिय स्तर की वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता” है I
2) प्रतियोगिता का आयोजन कौन कर रहा है?
उत्तर:- राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र (एनसीएफई), वित्तीय क्षेत्र के नियामकों आरबीआई, सेबी, आईआरडीएआई और पीएफआरडीए के साथ समन्वय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
3) प्रतियोगिता का उद्देश्य क्या है?
उत्तर:- स्कूली विद्यार्थियों को बुनियादी वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना तथा उनमें वित्तीय शिक्षा को बढ़ावा देना।
4) क्या इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क है?
उत्तर:- इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं है। यह प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है।
5) प्रतियोगिता कितनी भाषाओं में आयोजित की जाएगी?
उत्तर:- क्विज़ प्रतियोगिता 2 भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी)में आयोजित की जाएगी।
6) प्रतियोगिता में कौन भाग ले सकता है?
उत्तर:- वे सभी विद्यार्थि जो वर्तमान में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक में अध्ययनरत है तथा भारतीय नागरिक है।
7) प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण और आयोजन की महत्वपूर्ण तिथियां क्या रहेंगी?
उत्तर:- क्विज़ के लिए पंजीकरण 1 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे से शुरू होकर 30 जून 2025 को सायं 5:00 बजे तक खुले रहेंगे। प्रतिभागी 14 जून 2025 को मध्यरात्रि 12:01 बजे से 30 जून 2025 को रात्रि 11:59 बजे तक (भारतीय मानक समयानुसार) ऑनलाइन क्विज़ में भाग ले सकते हैं।
8) क्विज़ प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का प्रारूप क्या रहेगा?
उत्तर:- सभी इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन / इंटरनेट के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे।
9) क्या पंजीकरण के लिए सक्रिय ई–मेल आईडी तथा मोबाइल नंबर आवश्यक है?
उत्तर:- हां, प्रतिभागी को अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना होगा। इसके अतिरिक्त, माता–पिता/अभिभावकों का ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी देना होगा। प्रश्नोत्तरी के संबंध में सभी संचार केवल पंजीकृत ई–मेल आईडी/मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।
10) प्रतियोगिता के लिए अध्ययन सामग्री?
उत्तर: एनसीएफई की वित्तीय शिक्षा पुस्तिका (https://ncfe.org.in/e-library/) पर उपलब्ध पाठ्यक्रम सामग्री का संदर्भ लिया जा सकता है। हालाँकि, एनसीएफई वित्तीय साक्षरता और जागरूकता से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
11) क्या मैं प्रतियोगिता के बीच प्रश्नों को नेविगेट (आगे–पीछे) कर सकता हूँ?
उत्तर: – हां, प्रतिभागियों के पास इंटरफ़ेस पर उपलब्ध निर्देशों का पालन करते हुए, प्रश्नों के बीच नेविगेट (आगे–पीछे) करने का विकल्प रहेगा। प्रतिभागियों को अंतिम तौर पर ‘सबमिट‘ बटन पर क्लिक करने से पहले या आवंटित समय पूर्ण होने से पूर्व, किसी भी समय विकल्पों को बदलने का अधिकार भी रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए, राष्ट्रिय वित्तीय शिक्षा केंद्र (एनसीएफई) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ncfe.org.in/ पर जाएं।